|
|
Hindi
"सर्वाधिक सुरक्षित समाज का निर्माण" "जीवन बचाने के लिए, जोखिम घटाएं, मानवीय सेवाएं दें और पर्यावरण बचाएं" आपका स्वागत हैटाईन एण्ड वीयर फायर रैस्क्यू सर्विस गेट्सहैड, न्यूकासॅल, नार्थ टाईनसाईड, साऊथ टाईनसाईड और सन्डरलैण्ड में रह रही लगभग 1.07 मिलियन जनसंख्या को अपनी सेवाएं प्रदान करती है और टाईन एण्ड वीयर के लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है। टाईन एण्ड वीयर में घरों की आग सबसे बड़ा जोखिम है, क्योंकि इसी के कारण सबसे ज़्यादा जानें जाती हैं और चोटें या अन्य दुर्घटनाएं होती हैं। आग और आग से जुड़ी ज़्यादातर मृत्यु और दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है, इसी तरह की रोक-थाम को ध्यान में रखते हुए फायर सर्विस अनेक प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है। इन सेवाओं का सार इस प्रकार देखा जा सकता है:-
आग से सुरक्षा के लिए प्रमुख सलाहटाईन एण्ड वीयर फायर एण्ड रैस्क्यू सर्विस द्वारा आग से बचाव की सलाह प्रत्येक व्यक्ति को ध्यान में रख कर तैयार की गई है, इसमें छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी शामिल हैं और इसे नीचे संपर्क सैक्शन में दिए गए किसी भी तरीके से प्राप्त किया जा सकता है। आग से बचाव के हमारे प्रमुख संदेश इस प्रकार हैं:
आग लगने की स्थिति में: -
घरों में लगने वाली आग का आँकलनटाईन एण्ड वीयर में सभी रिहाईशी इलाकों का घरों में लगने वाली आग का मुफ्त आँकलन करने की सुविधा है, यह हमारे क्षेत्र में आग के जोखिम को कम करने की मुहिम का हिस्सा है। इस विज़िट के दौरान आप आग और आग से बचाव सेवाओं से जुड़ा कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। इस विज़िट के दौरान हमें आपके घर में आग लगने के खतरों को कम करने में मदद मिलती है, आपके घर को एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए सही कदम उठाने में मदद करेगी, बच निकलने की योजना बनाने में मदद मिलेगी, और मुफ्त स्मोक अलार्म लगाने को मिलेगा। इस आँकलन में 20 मिनट से ज़्यादा समय नहीं लगेगा और यह दो अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। सभी आँकलन पहले से समय लेकर किये जाएंगे और आने वाले अग्निशमन कर्मचारी अपना पहचान पत्र साथ ले कर आएँगे। आप हमारी वेबसाईट पर दिए गए डायरेक्ट रिक्वेस्ट फार्म में संपर्क करने के किसी भी तरीके को अपना कर भी होम फायर असैस्मैंट करवा सकते हैं। संपर्कटाईन एण्ड वीयर फायर एण्ड रैस्क्यू सर्विसिज़ सभी टिप्पणियों, शिकायतों, फीडबैक या अधिक जानकारी के लिए अर्जियों का स्वागत करती है। नीचे दिए गए किसी भी तरीके से हमारे साथ संपर्क करें और हम जल्दी से जल्दी आपको जवाब देने की कोशिश करेंगे: टेलीफोन:
फैक्स:
पता:
व्यक्तिगत रूप से:
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
© 2006-2008 Tyne and Wear Fire and Rescue Service |
||